READ MORE
पूरी दुनिया नए साल की तैयारी में लगी हुई है और ‘बाहुबली’ प्रभास भी इसका अपवाद नहीं है. लेकिन नए साल की छुट्टी ख़त्म होते ही प्रभास अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ की शूट के लिए अमेरिका पहुंचने वाले हैं. प्रभास की इस फिल्म का एक मेगा एक्शन सीक्ववेंस अमेरिका में शूट होने वाला है और इसके लिए प्रभास लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं.प्रभास की टीम के अनुसार इस सीन में प्रभास आपको तेज़ रफ़्तार गाड़ियों के बीच कूदते नज़र आएंगे और साथ ही उनका एक नया अवतार आपके सामने होगा.
फिल्म बाहुबली में लगभग 100 किलो के वज़न को मेंटेन कर काम करने वाले प्रभास ने इस फिल्म के लिए अपने वज़न को कम किया है. नए रोल की नई लुक के लिए प्रभास ने जॉगिंग, कार्डियोवैस्कुलर प्रशिक्षण, वेट प्रशिक्षण, और पलयोमेट्रिक्स दौड़ के लंबे सेशन किए और अब वो पूरी तरह से एक नए लुक में नज़र आने वाले हैं.
फिल्म की टीम ने बताया कि प्रभास, साहो के एक कठिन शेड्यूल के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में मौजूद अभिनेता नए साल के जश्न के बाद 5 जनवरी से फ़िल्म साहो के एक महीने लंबे शेडयूल की शुरुवात करेंगे.इसके बाद साहो की शूटिंग अबू धाबी में होगी और पूरी टीम अमेरिका से अबू धाबी के लिए रवाना होगी जहाँ फ़िल्म का एक दमदार एक्शन सीन फ़िल्माया जाएगा, जो फिल्म के महत्वपूर्ण सीन में से एक है.
टीम ने बताया कि इन दृश्यों में तेज़ चलती गाड़ियों के बीच एक्शन करने के लिए प्रभास ने 3 महीने तक कड़ी मेहनत की है ताकि वो बिना किसी मुश्किल के इसे निभा सकें. दरअसल साहो का एक्शन बाहुबली के एक्शन से पूरी तरह से अलग है और इसके लिए प्रभास को काफी अलग तैयारी करनी थी और इस ट्रेनिंग के लिए प्रभास ने दिन में तकरीबन छह से सात घंटे का समय प्रशिक्षण में बिताया है.
फिजिकल ट्रेनिंग के अलावा, प्रभास अपनी हिंदी भाषा पर भी काम कर रहे है. प्रभास और श्रद्धा कपूर जब आख़िरी बार 15 दिनों के लिए एकसाथ शूट कर रहे थे, तब उनकी सह-कलाकार श्रद्धा ने उच्चारण में उनकी मदद भी की थी. दरअसल प्रभास की पूरी कोशिश है कि इस फिल्म के लिए उन्हें अपनी आवाज़ डब ना करवानी पड़े.
ये भी पढ़िए
‘टाइगर’ की कमाई 200 करोड़ के पार, फिर भी ट्विटर पर उड़ रहा ‘भाईजान’ का मजाक
No comments:
Post a Comment