READ MORE
भारतीय क्रिकेट टीम 5 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी. टीम इंडिया शुक्रवार को केपटाउन पहुंची. कप्तान कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे हैं, भुवी भी अपनी पत्नी को साथ लाए हैं. वहीं शिखर धवन के परिवार को दुबई में ही रुकना पड़ा.दरअसल, एमीरेट्स ने उनसे उनके बच्चो के बर्थ सर्टीफिकेट की मांग की जो उस वक़्त उनके पास नहीं थे. जिसके बाद शिखर ने ट्वीट के ज़रिए एमीरेट्स पर अपना गुस्सा निकाला. शिखर ने एयरलाइन्स के क्रू के ख़राब रवैए पर नाराज़गी जताई.
1/2.Absolutely unprofessional from @emirates. Was on my way 2 SA with my fam was told tht my wife and kids can’t board the flight from Dubai to SA. Was asked to produce birth certificates other documents fr my kids at the airport which we obviously didn’t have at that moment.
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 29, 2017
शिखर के बाद इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने भी एमीरेट्स पर भड़क गए. पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा, “एमीरेट्स पहले आप मुझे फ्लाइट के लिए पिक करना भूल गए और फिर मेरा सामान दुबई में ही छोड़ दिया. मुझे कुछ ही घंटों में इंटरनैशनल टीवी पर ऑनएयर जाना है. बिना कपड़ों के ये मैं कैसे करूंगा? मैं एमीरेट्स का फर्स्ट क्लास पैसेंजर और प्लेटीनम कार्ड मेम्बर हूं.”
1. YOU FORGET TO PICK ME UP FOR MY FLIGHT.
2. YOU’VE JUST LEFT ALL MY LUGGAGE IN DUBAI.
How do I work on international TV in a few hours with no clothes?
1st Class FULL paying passenger PLATINUM member. @emirates @EmiratesSupport @Busta569— KP (@KP24) December 28, 2017
FUMING!!!!!! @emirates @EmiratesSupport
— KP (@KP24) December 28, 2017
Right, I’m going shopping on an @emirates card. I’ll see you all on the @BBL coverage later today…!
— KP (@KP24) December 28, 2017
हालांकि उसके बाद एमीरेट्स ने उन्हें शॉपिंग कार्ड दिया जिससे पीटरसन अपने शो के लिए कपड़े खरीद सकें.
ये भी पढ़ें:
पत्नी और बच्चों को SA नहीं ला पाए धवन, ट्वीट कर एयरलाइन पर निकाला गुस्सा
No comments:
Post a Comment