Saturday, 30 December 2017

गुजरात के डिप्टी सीएम से बोले हार्दिक, पार्टी में इज्जत नहीं मिल रही तो कांग्रेस ज्वाइन करवा दें


READ MORE

गुजरात में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद भी नेताओं की बयानबाजी जारी है. सारंगपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हार्दिक पटेल ने कहा, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ना चाहें तो हम कांग्रेस से बात करेंगे कि उन्हें अच्छी स्थिति में ले लिया जाए. यदि बीजेपी उन्हें सम्मान नहीं देती है तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए.बता दें कि मीडिया में ऐसी बात चल रही थी कि विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ही गृह विभाग अपने पास रखना चाहते थे.


शुक्रवार की रात सीएम ने अपनी कैबिनेट का ऐलान भी कर दिया. इसमें मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, गृह, योजना एवं खदान सहित कई अन्य विभाग अपने पास रखें. वह शहरी विकास, पेट्रोलियम, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को सड़क एवं निर्माण, स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा, नर्मदा, कल्पसार एवं कैपिटल परियोजना जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


विजय रूपाणी मंगलवार को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने. वहीं, नितिन पटेल दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने. बता दें कि 182 सीटों वाले विधानसभा में इस बार बीजेपी को 99 सीट मिली. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटें मिलीं. हालांकि, बाद में एक निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के सीटों की संख्या 100 पहुंच गई.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/the-economy-of-india-depend-upon-digital-india-president-ram-nath-kovind-stated-in-a-program-in-kerala-1149324.html

No comments:

Post a Comment