Friday, 29 December 2017

VIRAL VIDEO: टीचर ने छात्र से करवाई शौचालय की सफाई


READ MORE
 मिर्ज़ापुर जिले के एक स्कूल में छात्र द्वारा शौचालय साफ करने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में टीचर छड़ी लेकर छात्र से शौचालय साफ करवाते हुए दिख रहा है. मामला पूर्व प्राथमिक पाठशाला बंधवा का है जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र से स्कूल के अध्यापक शौचालय की सफाई करा रहे हैं. इस वीडियो के सोशल मीडियो पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है. वीडियो में टीचर छड़ी लेकर बच्चों से पहले समरसेबल में पाइप लगवाते हैं. इसके बाद उनसे ही शौचालय की सफाई करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. शौचालय साफ कर रहे छात्र से जब बात की गयी तो उसका कहना था कि सर ने बोला है. वहीं इस मामले में जब बीएसए से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें भी पता चला है. पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी.

Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-15870853.html

No comments:

Post a Comment