Friday, 29 December 2017

न्यूजीलैंड ने विश्व चैंपियन को 47 रन से रौंदा


READ MORE

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को सिक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज को 47 रनों से हरा दिया. इसी के साथ उसने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किवी टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया. मेजबान टीम ने कोलिन मुनरो (53) और ग्लेन फिलिप्स (55) की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए.


वेस्टइंडीज की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19 ओवरों में 140 रनों पर ढेर हो गई.


विंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने 19 के कुल स्कोर पर ही क्रिस गेल (7) और चाडविक वाल्टन (7) के विकेट गंवा दिए. यहां से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी रहा. उसका कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े के पार भी नहीं जा सका. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 27 रन आंद्रे फ्लेचर ने बनाए.जबकि एश्ले नर्स और जेरोम टेलर ने 20-20 रन बनाए.किवी टीम के लिए टिम साउदी, सेठ रेंस ने तीन-तीन विकेट लिए तो डग ब्रैसवेल ने दो विकेट लिए. मिशेल सैंटनर और इश सोढ़ी की स्पिन जोड़ी को एक-एक सफलता मिली.


इससे पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी किवी टीम की शुरुआत भी खराब रही. मार्टिन गुप्टिल पांच के कुल स्कोर पर आउट हो गए. यह पांच रन गुप्टिल ने ही बनाए थे. यहां से मुनरो और फिलिप्स ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की. 91 के कुल स्कोर पर मुनरो और 118 के कुल स्कोर पर फिलिप्स पवेलियन लौट लिए.


इन दोनों के बाद रॉस टेलर ने 20 और मिशेल सैंटनर ने नाबाद 23 रनों की पारी खेलकर किवी टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंचाया.


ये भी पढ़ें:


दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले इस खिलाड़ी ने बढ़ाई कप्तान कोहली की चिंता


वायरल वीडियो, जब अनुष्का का सूटकेस उठाकर होटल ले गए विराट


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/supermodel-naomi-campbell-about-india-1185234.html

No comments:

Post a Comment