READ MORE
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को तमिलनाडु की सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की इकाई के रूप में काम करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके को बीजेपी की शाखा बना दिया है.
चेन्नई में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पूरा भारत जानता है कि एआईएडीएमके बीजेपी की एक इकाई की तरह कार्य कर रही है. भले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी इसका खंडन कर रहे हो. दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन में नहीं है.
डीएमके नेता के अनुसार, हाल ही में राधाकृष्णन नगर (आर के नगर) सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएडीएम के उम्मीदवार की हार के बाद, कई मंत्रियों ने बीजेपी के साथ छिपे गठबंधन की आलोचना शुरू कर दी है.स्टालिन ने कहा कि जब एआईएडीएम ने विभिन्न जिलों में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा की गई समीक्षा पर कोई आपत्ति नहीं जताई, तो कैसे विश्वास किया जा सकता है कि सत्तारूढ़ पार्टी का बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं है.
तमिलनाडु के लोग स्पष्ट रूप से जानते हैं कि इस ‘अल्पमत सरकार’ के अस्तित्व केंद्र में बीजेपी और उनके अंतर्निहित गठबंधन के आशीर्वाद की वजह से है।
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/this-is-how-uma-devi-became-first-female-comedian-tuntun-1176385.html
No comments:
Post a Comment