Thursday, 28 December 2017

VIDEO- मुम्बई: पब में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत


READ MORE
 मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक रेस्ट्रॉन्ट में बीती रात भीषण आग लग गई. इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये रेस्ट्रॉन्ट कमला मिल्स कम्पाउंड में हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मचारियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जहां कई और दफ्तर थे। इस घटना के बाद रेस्ट्रॉन्ट मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/five-water-sharing-disputes-1483167.html

No comments:

Post a Comment