Friday, 29 December 2017

मुंबई आग हादसे के बाद सभी पब मालिक फरार, लुकआउट नोटिस जारी


READ MORE

मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के एक पब में हुए आग हादसे के बाद सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस ने उनकी तलाश के लिए 5 टीमें बनाई है. शनिवार को पब के सभी तीन मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. वहीं, बृह्नमुंबई नगर पालिका (BMC) ने हादसे से सबक लेते हुए कमला मिल्स कंपाउंड के आसपास बने कई अवैध निर्माणों को गिरा दिया है.गुरुवार देर रात हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि, 21 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. हादसे में पब मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. तभी से सभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही है.


शनिवार को बीएमसी ने ठाणे और लोअर परेल इलाके में कई अवैध निर्माण ढहा दिए हैं. कई दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है. बीएमसी नए साल के जश्न को लेकर खास ध्यान रख रही है.





बीएमसी से 5 अधिकारी निलंबित
आग हादसे के बाद घटना स्‍थल पर पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे के लिए जिम्‍मेदार बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्‍पेंड कर दिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि अगर जांच में बीएमसी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी. इसी के साथ मुख्‍यमंत्री ने शहर में अन्य सभी जगहों पर फायर ऑडिट करने के भी आदेश जारी किए. उन्‍होंने अधिकारियों ने आदेश दिया कि जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा उसे तुरंत गिराने के आदेश दिए जाएंगे.




गुरुवार रात 12:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार की रात 12:30 बजे हुआ. उस दौरान पब में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी और ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर महिलाओं की एक पार्टी चल रही थी. जिस वक्त आग लगी, तब कुछ महिलाओं ने खुद को बचाने के लिए वॉशरूम में लॉक कर लिया. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. पुलिस ने ज्यादातर लाशें वॉशरूम से बरामद की हैं.


बिना लाइसेंस के चल रहा था रेस्टोरेंट-पब
बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट में आग सबसे पहले लगी, वो बगैर लाइसेंस के चल रहा था. रेस्टोरेंट मालिक पर गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले से म्युजिक कंपोजर शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ महादेवन का नाम भी सामने आया है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में स्थित मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के मालिक हैं सिद्धार्थ महादेवन. और बीएमसी के सूत्रों के मुताबिक, इस रेस्तरां के अपर सेक्शन में 25 गैस सिलिंडर रखी हुई थीं.


संसद में उठा मुद्दा, सांसदों ने की न्यायिक जांच की मांग
इधस संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान भी इस हादसे की चर्चा हुई. बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के भ्रष्ट अधिकारियों और परिसर के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि परिसर में अवैध निर्माण हुआ था जो हादसे की वजह बना.


ये भी पढ़ें:  कमला मिल्‍स आग : BMC के 5 अधिकारी सस्‍पेंड, होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज


मुंबई आग हादसे में ‘संकटमोचक’ बना सिक्योरिटी गार्ड, बचाई 100 लोगों की जान

No comments:

Post a Comment