Sunday, 31 December 2017

संजय सिंह जाएंगे राज्‍य सभा, आम आदमी पार्टी ने लिया फैसला


READ MORE

आम आदमी पार्टी (आप) ने वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह को राज्‍य सभा के लिए उम्‍मीदवार बनाया है. सूत्रों ने बताया कि वे चार जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे. दिल्‍ली में राज्‍य सभा की तीन सीटों पर चुनाव होंगे और इनमें से एक के लिए संजय सिंह को उतारा गया है. सिंह आप के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं और राज्‍य सभा के लिए उनका नाम काफी समय से चल रहा था. उन्‍हें तैयारियां करने को कहा गया है.दिल्‍ली की तीन राज्‍यसभा सीटों के लिए 16 जनवरी को चुनाव होंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख पांच जनवरी है. 70 सदस्‍यों वाली दिल्‍ली विधानसभा में आप के 66 विधायक हैं, इसलिए उसे तीनों सीटें जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी. बाकी की दो सीटों के लिए उम्‍मीदवारों का फैसला अभी बाकी है.


कुमार विश्‍वास का नाम भी राज्‍य सभा के लिए चल रहा है. वे काफी आक्रामक तरीके से अपने चयन के लिए प्रचार भी कर रहे हैं. लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें उतारे जाने की संभावना ना के बराबर है. राज्‍य सभा के लिए उम्‍मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान तीन जनवरी को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया के अंडमान से लौटने के बाद होगा.


आप अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से राज्‍य सभा की उम्‍मीदवारी के लिए बात कर रही है. पार्टी ऐसे चेहरों की तलाश में है जो संसद के उच्‍च सदन में बीजेपी को चुनौती दे सके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर सके. आप ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई टीएस ठाकुर से बात की थी लेकिन दोनों ने निजी कारणों के चलते इनकार कर दिया.ये भी पढ़ेुं
केजरी और विश्वास के बीच क्यों कूद रही है बीजेपी?
आम आदमी पार्टी में हंगामा, कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजने की मांग
राज्यसभा नहीं जा पाएंगे विश्वास, AAP लड़ाना चाहती है अजमेर उपचुनाव


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/nation/supreme-court-will-inspect-ordinance-of-gujrat-government-on-reservation-1483491.html

No comments:

Post a Comment