
READ MORE
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के परिवार से हुई बदसलूकी को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के करीबी और लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा ने चौंकाने वाला दावा किया है. उसके मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश के तहत कुलभूषण की मां और बीवी के साथ वैसा बर्ताव किया गया. हमजा ने कुलभूषण जाधव के परिवार से बदसलूकी के लिए आईएसआई की तारीफ की है.रावलपिंडी में पाकिस्तान आर्मी के हेडक्वार्टर से महज 3 किलोमीटर दूर एक रैली के दौरान लश्कर आतंकी हमजा ने ये बातें कही. इस रैली में आतंकी हाफिज सईद, उसका रिश्तेदार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की और फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली भी शामिल हुए. हाफिज का दावा है कि जाधव की पत्नी के जूते में चिप और कैमरा लगा था, जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों ने उनके जूते उतरवा लिए.
हमजा ने की आईएसआई की तारीफ
हमजा ने आईएसआई की तुलना चीते से की है. जो खतरे को दूर से ही भांप लेता है. हमजा ने कहा कि आईएसआई काफी तेज है. भारत ने पाकिस्तान से मानवीय आधार पर गुजारिश की थी कि वह कुलभूषण जाधव को अपने परिवार से मिलने की इजाजत दे. जाधव भारत मसले पर आमने-सामने बैठकर बातचीत चाहता था. लेकिन आईएसआई ने ऐसा मुमकिन नहीं होने दिया.
The mother and wife of Commander Jadhav sitting comfortably in the Ministry of Foreign Affairs pakistan . We honour our commitments pic.twitter.com/hILiMyp7Zl
— Dr Mohammad Faisal (@ForeignOfficePk) December 25, 2017
सोमवार को हुई थी जाधव की परिवार से मुलाकात
बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान में जाधव को उनकी मां और पत्नी से मुलाकात करवाई गई. जाधव की उनके परिवार से मुलाकात एक वर्चुअल मुलाकात की तरह ही थी, जिसमें उनके और उनकी मां-पत्नी के बीच शीशे की दीवार रखी गई थी.

सोमवार को हुई थी जाधव की परिवार से मुलाकात.
मां-पत्नी के उतरवा लिए गए बालियां-बिंदी
इस दौरान जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवा दिए गए. उनकी चूड़ियां, बिंदी और मंगलसूत्र तक उतरवा दिया गया. यहां तक कि जाधव की पत्नी का सिंदूर तक मिटा दिया गया. जाधव की मां हमेशा साड़ी पहनती हैं, लेकिन उन्हें वहां सलवार कमीज पहनाई गई.
विरोध करने पर सरकारी आदेश का दिया हवाला
जाधव की मां ने बताया कि जब उनकी बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र उतरवाये जा रहे थे, तब उन्होंने कहा था कि यह उनके सुहाग चिह्न हैं और इन्हें उन्होंने कभी नहीं उतारा है, इसलिए इन्हें नहीं उतारा जाए. इस पर पाकिस्तानी अधिकारी ने जवाब दिया कि वह तो उन्हें मिले आदेश का पालन कर रही हैं.
वापस नहीं किए गए जूते
मुलाकात के दौरान जाधव की मां ने बेटे से मातृभाषा मराठी में बात करनी शुरू की, तो उन्हें रोक दिया गया और अंग्रेजी में बातचीत करने को कहा गया. जाधव की पत्नी के जूते जानबूझकर उतरवा दिए गए थे, जो मुलाकात के बाद भी वापस नहीं किए गए.
ये भी पढ़ें: VIDEO- आतंकी हाफिज सईद के मंच पर फिलिस्तीनी राजदूत, भारत नाराज
कुलभूषण की मां-पत्नी को परेशान करने वाले पत्रकारों की पाक ने थपथपाई पीठ!
No comments:
Post a Comment