READ MORE
हरियाणा के सोनीपत में अस्पताल की लापरवाही से कारगिल युद्ध में शहीद की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल ने महिला को सिर्फ इसलिए नहीं भर्ती किया क्योंकि उनके परिवार वालों के पास आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी नहीं थी.मामला गुरुवार का सोनीपत के टूलिप हॉस्पिटल का है. शहीद के परिवारवालों का आरोप है कि उन्होंने मोबाइल पर आधार की कॉपी दिखाई थी. इतना ही नहीं उन्होंने आधार का नंबर भी बताया था. लेकिन इसके बावजूद अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया. इसके बाद जब परिवारिजन महिला को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई.
बता दें कि कारगिल युद्ध में शहीद लक्ष्मण दास के बेटे पवन कुमार सोनीपत के महलाना गांव में रहत हैं. उनकी मां शकुंतला को कैंसरा था. उनके इलाज के लिए परिजन सोनीपत के टूलिप अस्पताल पहुंचे. आरोप है कि अस्पताल ने भर्ती से पहले आधार कार्ड मांगा. इसकी ओरिजनल कॉपी नहीं मिलने पर भर्ती करने से इनकार कर दिया. वहीं दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया. उनका कहना है कि उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन वे वहां से चले गए.
No comments:
Post a Comment