READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को देशवासियों से ‘मन की बात’ की. पीएम मोदी की ‘मन की बात’ का यह 39वां एपिसोड था. पीएम ने ‘मन की बात’ में देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने न्यू इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासी पॉजीटिव इंडिया से प्रोग्रेसिव इंडिया की ओर कदम बढ़ाएं. खुद आगे बढ़ें और देश को भी आगे बढ़ाएं.पीएम ने नए साल में युवाओं से खुद को वोटर के रूप में रजिस्टर कराने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए 1 जनवरी विशेष दिन है. जो लोग वर्ष 2000 या उसके बाद जन्मे हैं, वे 1 जनवरी 2018 से वोटर बनना शुरू हो जाएंगे. भारतीय लोकतंत्र न्यू इंडिया वोटर्स का स्वागत करता है.’ मोदी ने कहा, ‘वोट की शक्ति, लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति है. लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ‘वोट’ सबसे प्रभावी साधन है.’
सकारात्मक सोच पर दिया जोर
मोदी ने कहा कि सकारात्मकता और उत्साह से भरा व्यक्ति कुछ भी कर सकता है. कोई भी चुनौती स्वीकार कर उससे जीत सकता है. खुद में सकारात्मकता लाएं. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ घंटों बाद वक्त बदल जाएगा, लेकिन हमारी बातों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा. हम सकारात्मक बातें करेंगे.
This year was 350th ‘Prakash Parv’ of Guru Gobind Singh ji. Illustrious life of Gobind Singh ji, full of instances of courage sacrifice is a source of inspiration to all of us: PM Modi #MannKiBaat pic.twitter.com/dTcTjoOIBd
— ANI (@ANI) December 31, 2017
मोदी ने बताया न्यू इंडिया का मतलब
न्यू इंडिया पर पीएम मोदी ने कहा कि जब हम नए भारत की बात करते हैं, तो इसका मतलब है ऐसा भारत, जो जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो. गंदगी और गरीबी से मुक्त हो. सभी के लिए समान अवसर हो. एक ऐसा भारत जहां शांति, सद्भावना और एकता हो.
मोदी ने कहा कि कई लोग हैं जो अपने-अपने स्तर पर सकारात्मक कार्य कर रहे हैं. इससे उनकी जिंदगी में बदलाव आ रहा है. यही तो न्यू इंडिया है. जिसका हम सब मिलकर निर्माण कर रहे हैं.
न्यू इंडिया पर युवा करें मंथन
मोदी ने कहा-क्या हम हर जिले में एक मॉक पार्लियामेंट बना सकते हैं. जहां, 18 से 25 साल के युवा मिल बैठ कर न्यू इंडिया पर मंथन करें. नए रास्ते खोजें. योजनाएं बनाएं कि कैसे हम हमारे संकल्पों को 2022 से पहले सिद्ध करेंगे.
Just now, while talking to you I got an idea whether we could organize a mock parliament in every district of India? I propose it should be around August 15: PM Modi #MannKiBaat
— ANI (@ANI) December 31, 2017
युवाओं के लिए पैदा हो रहे हैं नए अवसर
मोदी ने युवाओं के लिए कहा- ‘आज युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं. स्किल डेवलपमेंट से लेकर इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप में हमारे यहां युवा आगे आ रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं. मैं चाहूंगा कि कोई ऐसी व्यवस्था खड़ी की जाए, ताकि इन सारे अवसरों की जानकारी इन युवाओं को एक साथ एक जगह पर मिल सके.’
जम्मू-कश्मीर की अंजुम बशीर का किया जिक्र
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की अंजुम बशीर खान खट्टक का जिक्र किया. अंजुम ने विपरीत परिस्थितियों से हार न मानते हुए अपनी सकारात्मक सोच की बदौलत कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी KAS एग्जाम पास किया है.
Just last week, I had a chance of meeting some daughters of Jammu Kashmir. I was amazed at spirit that they had, the enthusiasm that was there in their hearts and dreams they nurtured:PM Modi
— ANI (@ANI) December 31, 2017
मुस्लिम महिलाओं के लिए बदले हज के नियम
मुस्लिम महिलाओं की हज यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने हज यात्रा के दौरान किसी मुस्लिम महिला के अपने पुरुष अभिभावक के बगैर जाने की पाबंदी से ‘महरम’ कहा जाता है, उसे संज्ञान में लिया है. आजादी के 70 साल बाद भी यह भेदभाव कायम था. अल्पसंख्यक मंत्रालय ने अब इस पाबंदी को हटा दिया है.
It had come to our notice that if a Muslim woman wants to go on Haj ,she must have a ‘Mehram’ or a male guardian, otherwise she cannot travel, it was discriminatory, we have changed this rule and this year arnd 1300 women applied to go without a male guardian: PM Modi #MannKiBaat pic.twitter.com/1nekgrP2aw
— ANI (@ANI) December 31, 2017
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे आसियान के सभी नेता
मोदी ने कहा कि 26 जनवरी 2018 का दिन खास तौर पर याद किया जाएगा. क्योंकि, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आसियान के सभी 10 देशों के नेता मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं. ऐसा भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. यह हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है.
स्वच्छता सर्वे में सहयोग की अपील
पीएम ने कहा कि 4 जनवरी से 10 जनवरी तक स्वच्छता सर्वे होने वाले हैं. अपनी गली, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना अमूल्य सहयोग दें.
A cleanliness survey will be conducted from 4th of January to 10th of March, 2018 to evaluate achievements in cleanliness level in our urban areas: PM Modi #MannKiBaat pic.twitter.com/6JtK3rf8KJ
— ANI (@ANI) December 31, 2017
मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सब नए साल में नए उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रवेश करें.
बता दें कि पीएम मोदी की ‘मन की बात’ का प्रसारण ऑल इंडिया रोडियो, दूरदर्शन और पीएम मोदी मोबाइल ऐप पर किया गया. इसके अलावा आकाशवाणी के क्षेत्रीय भाषाओं में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण हुआ.
ये भी पढ़ें: हाफिज सईद की रैली में शामिल हो बुरे फंसे फिलिस्तीनी राजदूत, वापस बुलाया गया
नई पार्टी बनाकर तमिलनाडु के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे रजनीकांत
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/lg-g6-plus-lg-g6-32gb-price-revealed-news-1719769
No comments:
Post a Comment