Friday, 29 December 2017

हार्दिक पर बंभानिया ने लगाए एक और आरोप, 'आंदोलनकारियों को अंधेरे में रखा'


READ MORE

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से अलग हुए उनके असंतुष्ट साथी दिनेश बमभानिया ने  उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस से टिकट देने की मांग की थी और इस बारे में अन्य आंदोलनकारियों को अंधेरे में रखा था.बमभानिया ने हार्दिक की ‘शान-औ-शौकत की जिंदगी’ पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि ‘पास’ से जुड़े कई नेताओं ने दूसरे शहरों में संपत्तियां खरीदी हैं.


एक प्रेस सम्मेलन में बमभानिया ने कहा कि कल बोटाड में संस्थान की बैठक में हार्दिक को आना चाहिए और इसपर सफाई देनी चाहिए.


गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के अंतिम चरण के प्रचार के आखिर दिन हार्दिक पर उनके असंतुष्ट साथी दिनेश बमभानिया ने आरोप लगाया था कि हार्दिक ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात की थी.बमभानिया ने हार्दिक पर अक्टूबर में एक फाइव स्टार होटल में राहुल गांधी के साथ अपनी गोपनीय बैठक के बारे में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के कोर सदस्यों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया. समिति ने ही आरक्षण आंदोलन का संचालन किया था. उन्होंने कहा कि हार्दिक को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी और वाड्रा के साथ इन मुलाकातों के दौरान क्या बातचीत हुई.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/etah/eta-kasganj-rail-line-will-expand-1032507.html

No comments:

Post a Comment