Friday, 29 December 2017

साल के पहले दिन सांसदों को छुट्टी, नहीं होगी दोनों सदनों की बैठक


READ MORE

नववर्ष 2018 के पहले दिन संसद के दोनों ही सदनों की बैठक नहीं होगी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक होनी थी. लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने साल के पहले दिन सांसदों का अवकाश होने की घोषणा की.पहली जनवरी को बैठक नहीं होने की घोषणा राज्यसभा में संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने की. उन्होंने प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदन में कहा कि सभी दलों के सदस्यों ने सुझाव दिया था कि एक जनवरी को सदन की बैठक नहीं हो. उनके अनुरोध को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि अब एक जनवरी को सदन की बैठक नहीं होगी. गोयल ने कहा कि बाकी दिनों में निर्धारित समय से अधिक काम कर इसकी भरपाई की जाएगी.


दोनों सदनों की अगली बैठक अब दो जनवरी दिन मंगलवार को होगी.


ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक 2017 लोकसभा में पेश
मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी, लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, अब राज्यसभा की बारी


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/supermodel-naomi-campbell-about-india-1185234.html

No comments:

Post a Comment