READ MORE
रियाल मैड्रिड से खेलने वाले पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को आज लगातार दूसरे साल ग्लोब सॉकर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाज़ा गया और यह सम्मान उन्हें करियर में चौथी बार मिला है. हालांकि वह इस पुरस्कार को लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सके.यूरोपीय एसोसिएशन ऑफ फुटबाल एजेंट्स (ईएफएए) और यूरोपीय क्लब्स एसोसिएशन (ईसीए) द्वारा दिेए जाने वाले यह पुरस्कार उन्हें 2011, 2014 और 2016 में भी मिल चुका है.
करियर में कई पुरस्कार पाने वाले रोनाल्डो ने इसे लेने के बाद कहा कि उनके पास अब भी बहुत सारे खिताबों को रखने की जगह है.
पिछले साल रियाल मैड्रिड को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, “चिंता ना करे दोस्तों, मेरे पास काफी जगह हैं. मेरे लिए यह ख़ास पल है और मैं यह सम्मान पाकर काफी खुश हूं. मुझे मेरे कोच और रियाल मैड्रिड टीम के सदस्यों को शुक्रिया करना होगा.”उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह साल खास रहा, हमने कई खिताब जीते. मैं उन लोगों का शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने मेरे लिए वोट किया. अगले साल फिर से ऐसा करें.”
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/supermodel-naomi-campbell-about-india-1185234.html
No comments:
Post a Comment