READ MORE
मॉनसून ने पूरे देश को तय समय से 17 दिन पहले कवर कर लिया है. यह बात भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कही. मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून श्रीगंगानगर भी पहुंच चुका है.बता दें कि श्रीगंगानगर को देश के सबसे अंतिम हिस्सों में एक माना जाता है, जो पश्चिम राजस्थान में है. आम तौर पर इस जगह पर 15 जुलाई को मॉनसून पहुंचता है.
अडिशनल डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया, ‘मॉनसून ने आज पूरे देश को कवर कर लिया है. मॉनसून पूरे देश में 1 जुलाई तक आ जाता है, लेकिन पश्चिम राजस्थान का यह हिस्सा बच जाता है. चार महीनों का मॉनसून मौसम आम तौर पर 1 जुलाई से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है.’
मोदी सरकार के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं गन्ना किसान?इस साल केरल में मॉनसून 29 मई को पहुंच गया था, जबकि आम तौर पर यहां 1 जून को मॉनसून आता है. जून के मध्य तक यह पूरे पश्चिमी तट तक पहुंच गया था. मॉनसून की कमी इस सप्ताह तक 10 प्रतिशत तक मानी जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को यह घटकर 6 प्रतिशत रह गई. साउथ-वेस्ट मॉनसून ने देश को 70 प्रतिशत बारिश दी है.
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है.”
साथ ही आईएमडी ने कहा, ‘‘ दक्षिण पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर , गुजरात , राजस्थान और पूरे देश में अगले दो – तीन दिनों में पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है. ’’ (एजेंसी इनपुट के साथ)
Article source: https://hindi.news18.com/videos/aar-paar-115-1383455.html
No comments:
Post a Comment