Thursday, 28 June 2018

विजय गोयल ने मनमोहन सिंह से की मुलाकात, मानसून सत्र चलाने के लिए मांगा सहयोग


READ MORE

संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और संसद के आगामी मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिये उनकी पार्टी का सहयोग मांगा. संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 10 अगस्त को समाप्त होगा.सत्र के दौरान सरकार के एजेंडे में तीन तलाक से जुड़़े विधेयक समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य हैं . इस बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष का सहयोग महत्वपूर्ण होता है. मानसून सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी . लोकसभा में 68 विधेयक और राज्यसभा में 40 विधेयक लंबित हैं.


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मनमोहन सिंह से मुलाकात कर संसद के आगामी मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिये कांग्रेस का सहयोग मांगा. गोयल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने विपक्षी दलों तक पहुंच बनाने के लिये सरकार की पहल का स्वागत किया और कहा कि संसद को ठीक ढंग से चलाने की जिम्मेदारी सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों दोनों की है.


संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि संसद के बजट सत्र में कामकाज नहीं हो पाया था. लोकसभा की उत्पादकता 4 प्रतिशत और राज्यसभा की 8 प्रतिशह रही थी . उन्होंने कहा कि यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है बल्कि सत्र के दौरान अधिक से अधिक कामकाज सुनिश्चित करने के बारे में ध्यान देने का है. गोयल ने कहा कि वह विपक्ष के अन्य नेताओं से भी मिलेंगे और उनका सहयोग मांगेंगे.यह भी पढ़ें-
मेरठ में 100 मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन का ऐलान, पोस्‍टर में कहा- साम्‍प्रदायिक तनाव से हैं परेशान
रूसी मिसाइलों, ईरानी तेल और गाड़ियों पर टैक्‍स से तनाव में भारत-अमेरिका के रिश्‍ते!


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/OfiVf_frWBM/story01.htm

No comments:

Post a Comment