Thursday, 28 June 2018

कश्मीर में आतंक के लिए बच्चों का होता है इस्तेमाल: UN


READ MORE

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ आतंकी संगठन अपने मंसूबे पूरे करने के लिए जम्मू- कश्मीर के बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं. रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और हिज़्ब ने कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाज़ी के लिए पिछले साल संगठन में बच्चों की नियुक्ति की है जिन्होंने भारतीय सुरक्षा बल पर पत्थर बरसाए.संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के मुताबिक़ पाकिस्तान में सुरक्षा बल ने मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आत्मघाती हमले के लिए इस्तेमाल किया. यही नहीं, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान ने बच्चों को हथियारों की ट्रेनिंग देते हुए आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग के वीडियो जारी किए, जिनमें लड़कियाँ भी शामिल थी.


यूएन की ये इस रिपोर्ट 20 देशों पर केंद्रित हैय. इसमें सीरिया, अफगानिस्‍तान, यमन, फिलिपीन, नाइजीरिया और भारत समेत कई देश शामिल है. यूएनएसजी एंटोनियो गुटेरेस की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि सशस्त्र समूहों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच की घटनाओं में विशेष रूप से छत्तीसगढ़, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बच्‍चे प्रभावित हो रहे हैं.


चिल्ड्रेन एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि, जनवरी और दिसम्बर 2017 से अब तक पूरे विश्व में 10 हज़ार बच्चे मारे गए जबकि, 8,000 से ज़्यादा बच्चों को आतंकी संगठनों ने लड़ाई के लिए नियुक्त किया गया.


Article source: https://aajtak.intoday.in/story/blind-girl-gangraped-in-delhi-one-accused-arrested-as-victim-identified-him-by-his-voice-1-1001325.html

No comments:

Post a Comment