READ MORE
भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में स्थान पक्का करने के लक्ष्य से मेज़बान नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम के कप्तान पी.आर. श्रीजेश ने कहा कि उनकी टीम इस आखिरी राउंड-रोबिन मैच को सेमीफाइनल की तरह खेलेगी.अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 और दूसरे मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम ने लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन इसके बाद उसे मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और बेल्जियम के खिलाफ खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा.
ऐसे में भारत के लिए मेज़बान नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी पूल मैच जीतना करो या मरो की स्थिति हो गई है. यह चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी चरण है और इस कारण से भारत हर हाल में पोडियम तक पहुंचना चाहता है.
भारतीय टीम के कप्तान श्रीजेश ने कहा, “कल का दिन भाग्यशाली था, क्योंकि 12 पेनल्टी कॉर्नर का सामना करना मुश्किल होता है. मैच का परिणाम उनके पक्ष में कभी भी जा सकता था. हम इस तरह से पेनल्टी कॉर्नर नहीं दे सकते.”श्रीजेश ने इस बात को स्वीकार किया है कि नीदरलैंड्स के पास घर में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट का फायदा है. उन्होंने कहा, “हम इस मैच की चुनौती के लिए तैयार हैं. हम फाइनल से केवल एक कदम दूर हैं. ट्रॉफी को जीतना हमारी ख्वाहिश है.”
Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-14398190.html
No comments:
Post a Comment