READ MORE
शैलजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने नए सबूत जब्त किए हैं. शैलजा की हत्या वाले दिन आरोपी मेजर निखिल हांडा के पहने हुए कपड़े पुलिस ने बरामद किए हैं. पुलिस को हत्या में इस्तेमाल बड़ा चाकू, शैलजा के जले हुए छाते के टुकड़े भी बरामद हुए हैं.पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेजर हांडा ने कत्ल के बाद मेरठ जाते वक्त पड़ने वाले टोल पर टोल टैक्स भी नहीं चुकाया था. टोल टैक्स पर आर्मी कार्ड दिखाकर आरोपी मेजर निकल गया था. पुलिस शुक्रवार को 4 दिन की रिमांड के बाद मेजर हांडा को कोर्ट में पेश करेगी. सूत्रों का कहना है कि अब पुलिस हांडा की रिमांड नहीं मांगेगी. पुलिस ने चार्जशीट बनाने लिए पुख्ता सबूत हासिल कर लिए हैं.
बता दें दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन इलाके में बरार स्क्वायर के पास शैलजा द्विवेदी का शव बरामद हुआ था. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक शैलजा शनिवार सुबह 10 बजे फिजियोथिरेपी सेशन के लिए आर्मी हॉस्पिटल गई थी. कुछ समय बाद जब ड्राइवर महिला को वापस ले जाने के लिए अस्पताल आया तो उसे पता चला कि वो वहां फिजियोथिरपी के लिए आई ही नहीं थी. शाम 4 बजे तक जब महिला के घर नहीं लौटने पर उसके लेफ्टिनेंट कर्नल पति ने पुलिस में अपनी पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
(रिपोर्ट- आनंद तिवारी) यह भी पढ़ें-
स्विस बैंकों में भारतीयों की रकम 7000 करोड़ रुपये के पार, चार साल में पहली बार बढ़ोतरी
भारत में 18 लाख महिलाओं की नौकरी पर लटकी तलवार: सर्वे
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/pm-modi-ramzan-487691.html
No comments:
Post a Comment