READ MORE
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के पश्चिम बंगाल नेतृत्व से तृणमूल कांग्रेस के कथित कुशासन के खिलाफ संघर्ष के लिए लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया. बैठक में शामिल हुए भाजपा की राज्य इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमारे पार्टी अध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ चारों तरफ से हमला बोलने की तैयारी के लिए हमसे जिलों में फैल जाने को कहा है.’भाजपा प्रदेश इकाई के एक नेता ने यह जानकारी दी. शाह पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. बुधवार को यहां आने के बाद उन्होंने पार्टी की राज्य चुनाव समिति के साथ बैठक की.
भाजपा की राज्य इकाई नेता ने कहा, ‘उन्होंने हमसे लोकसभा चुनावों के लिए मुद्दों की सूची तैयार करने को कहा है.’
पार्टी के कुल 15 नेताओं से 37 संगठनात्मक जिलों में जाने को कहा गया है और उनमें से प्रत्येक को वहां एक पखवाड़े तक रहने के निर्देश दिए गए हैं.पार्टी के नेता ने बताया कि शाह ने प्रदेश इकाई के नेताओं को राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में रैली कर मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए.
भाजपा अध्यक्ष ने अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में 22 सीटों का लक्ष्य रखा था लेकिन हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में अच्छे परिणामों से उत्साहित पार्टी की प्रदेश इकाई ने लक्ष्य बढ़ा कर 26 सीट कर दिया है.
यात्रा के दौरान शाह का पुरूलिया जिले में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है. वहां कुछ ही दिन पहले भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/HOffKZb_R3c/story01.htm
No comments:
Post a Comment