READ MORE
कर्नाटक के मंगलूरु में एक कॉलेज के बाहर जुटी छात्राएं कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ नारे लगाने लगीं. इन छात्राओं ने कॉलेज में हिजाब पहनने पर बैन लगाने के फ़ैसले का विरोध किया.
कॉलेज के गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने हिजाब पहनने पर लगा बैन वापस नहीं लिए जाने तक क्लास में नहीं जाने का ऐलान किया. छात्राओं के प्रदर्शन को मुस्लिम छात्राओं के अधिकारों से जुड़े संगठन CFI यानी Campus Front of India का भी समर्थन मिला. हिजाब के मुद्दे पर घमासान बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं और उनके परिवार के साथ बातचीत के बाद विवाद को सुलझाने का भरोसा दिया. छात्राओं के हंगामे पर कॉलेज की ओर से जारी बयान में सफाई दी गई कि पहले से तय नियमों के मुताबिक क्लास में बैठने के दौरान हिजाब पहनने की मंज़ूरी नहीं है लेकिन क्लास के बाहर हिजाब पहनने पर किसी तरह का बैन नहीं है. देखें पूरी रिपोर्ट.
Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/mobiles/redmi-s2-launch-set-for-today-2-news-1850071
No comments:
Post a Comment