Friday, 29 June 2018

मानव व्यापार मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा गृह मंत्री को पत्र


READ MORE

राष्ट्रीय महिला आयोग ने ओमान ह्युमन ट्रैफिकिंग मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. आयोग ने गृह मंत्री को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया है कि एक समाचार पत्र में छपे रिपोर्ट के मुताबिक ओमान में अभी भी कुछ पीड़िताएं फंसी है जिन्हें निकाला जाना बाकी है.ओमान से दो लड़कियों के रेस्क्यू कर बचाया गया था उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके अलावा कुछ और भी लड़कियां हैं जो ओमान में फंसी हैं.



(महिला आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज)

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लड़कियों ने बयान दिया है कि लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिलाकर एजेंट और स्थानीय पुलिस उन पर दबाव भी बना रहे हैं. महिला आयोग ने गृह मंत्री से पत्र लिखकर अपील की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.यह भी पढ़ें-
चारा घोटाला: लालू प्रसाद की प्रोविजनल बेल 6 हफ्ते बढ़ी, 3 जुलाई तक थी मियाद
हैदराबाद: मुस्लिम लड़की को लिया गोद तो शख्स पर 16 बार घोंपा चाकू


No comments:

Post a Comment