Friday, 29 June 2018

VIDEO: 8वीं मंजिल से कूदकर बच्ची ने दी जान, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो


READ MORE
 कांदीवली के ठाकुर कांप्लेक्स स्थित ऑर्चिड इमारत की 8वीं मंजिल से 8-9 साल की बच्ची ने कूदकर जान दे दी. घटना गुरुवार की है. बच्ची वहीं पास की इमारत में रहती थीं. बच्ची की खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है. बच्ची का नाम रिशिता बताया जा रहा है. समता नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV में कैद हो गई. हालांकि कुछ लोगों ने बच्ची को आवाज लगाकर कूदने से रोकना चाहा. लेकिन लोग अवाज लगाते रहे और देखते-ही देखते बच्ची ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी. शुरुआत में बच्ची बाल्कनी के सहारे पैर टिकाकर कुछ देर तक खड़ी रही. तब तक लोग आवाज लगाकर बच्ची को रोकने की कोशिश कर रहें थे.

Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/mount-of-excellence-to-be-screened-at-cannes-film-festival-481760.html

No comments:

Post a Comment