Thursday, 28 June 2018

गलती से भारतीय सीमा में आए पाकिस्‍तानी बच्‍चे को नए कपड़े-मिठाइयां देकर वापस भेजा


READ MORE

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर का रहने वाला एक 11 साल का बच्‍चा गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में आ गया था. भारतीय सुरक्षाबलों ने बुधवार को बच्‍चे को मिठाइयों के साथ पाकिस्‍तानी अधिकारियों को वापस सौंप दिया.बच्‍चा चार दिन पहले जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में भारतीय क्षेत्र में आ गया था. उसका नाम मोहम्‍मद अब्‍दुल्‍ला था और उसे 24 जून को देगवार इलाके से सेना ने हिरासत में लिया. इसके बाद उसे फौरन जम्‍मू कश्‍मीर को सौंप दिया गया.


एक रक्षा प्रवक्‍ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच विश्‍वास बहाल करने के लिए मानवीय आधार पर बच्‍चे को रिहा कर दिया गया. उन्‍होंने बताया, ‘भारतीय सेना निर्दोष लोगों के संपर्क में आने पर संवेदनशीलता बनाए रखने और मानवीय बल होने के उसूलों को बरकरार रखती है.’ बच्‍चे को वापस भेजे जाने से पहले नए कपड़े दिलाए गए और मिठाइयों का डिब्‍बा भी दिया गया.


बता दें कि हाल के दिनों में सीमा पर युद्धविराम टूटने की वजह से काफी तनाव है. पाकिस्‍तान की ओर से की गई गोलीबारी में सुरक्षाबलों के शहीद होने के अलावा आम जनता को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है.


Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/this-person-beg-wife-dead-body-from-four-days-in-patna-907142.html

No comments:

Post a Comment