Thursday, 28 June 2018

कांग्रेस सैनिकों की बहादुरी का अपमान कर रही है : मनोहर पर्रिकर


READ MORE

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक का विडियो सामने आने के बाद विपक्ष पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपना रास्ता भूल गई है. कांग्रेसी नेता खुद का बचाव करने के लिए सैनिकों की बहादुरी का अपमान कर रहे हैं. सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश में है.कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रक्षा सौदों की संसदीय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक साल से सेना का बजट कम करके उनके मनोबल को गिराया है. रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के पक्ष में है और सेना के साथ खड़ी है. लेकिन, बीजेपी सरकार सेना के ज़रिये राजनीति भुनाने की कोशिश में है.




वहीं बीजेपी नेता नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की इस वीडियो के जरिये सेना के जवानों का उत्साह बढ़ेगा. जिन लोगों ने आज तक तुष्टिकरण की राजनीति की, वहीं आज इस वीडियो पर वोटों की राजनीति पर लेक्चर दे रहे हैं.




कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इसे प्लांटेड प्रोपेगेंडा करार दिया है.सलमान खुर्शीद ने ट्वीट में लिखा कि हर चैनल सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को एक्सक्लूज़िव कह रहा है. लेकिन इसे सरकार का प्लांटेड प्रोपेगेंडा के मकसद से लाया गया है.

यह भी पढ़ें-

कैलाश मानसरोवर यात्रा: आसान नहीं शिव भक्तों की डगर
अमेरिका के आगे झुका भारत, ईरान से तेल खरीदने में करेगा कमी- रिपोर्ट


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/cricket/ipl-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-sunrisers-hyderabad-kkr-vs-srh-t20-match-1383278.html

No comments:

Post a Comment