Wednesday, 27 June 2018

9 विदेशी शाखाओं को बंद करेगा SBI, जानिए क्या है वजह


READ MORE

भारतीय स्टेट बैंक कम से कम नौ विदेश शाखाओं को बंद करने की तैयारी में है. एसबीआई विदेश में अपने परिचालन को तर्कसंगत बनाने के प्रयासों में छह विदेशी शाखाएं बंद कर चुका है और नौ अन्य विदेशी शाखाओं को बंद करने वाला है. बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.बैंक के प्रबंध निदेशक प्रवीण के. गुप्ता ने कहा, ‘अधिकांश बैंक शाखाओं के लिए पूंजी एक समस्या है. निश्चित तौर पर आप अपनी पूंजी को ऐसी जगह इस्तेमाल करना चाहेंगे जहां उसका सबसे ज्यादा जरूरत हो. अपनी विदेशी शाखाओं को तार्किक बनाने के क्रम में हम नौ और शाखाओं को भी बंद करने की प्रक्रिया में हैं.’ बैंक पिछले दो साल में छह विदेशी शाखाएं बंद कर चुका है.


गुप्ता ने कहा कि विदेश में स्थित सारी शाखाएं पूर्ण सेवा प्रदान करने वाले कार्यालय नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में कुछ छोटी शाखाएं, कुछ खुदरा शाखाएं हैं और इन्हें तार्किक बनाने की जरूरत है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/XUYmxC4-C-s/story01.htm

No comments:

Post a Comment