READ MORE
मुंबई स्थित घाटकोपर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. रिहायशी इलाके में हुए इस हादसे में 5 लोग मारे गए हैं, जिसमें 4 प्लेन में सवार थे. वहीं, घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर की भी मौत हो गई. हादसे के एक दिन बाद इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आग की लपटों से घिरा प्लेन नज़र आ रहा है.ये हादसा बगल के इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. सीसीटीवी वीडियो में प्लेन नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि ठीक दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर प्लेन के नीचे गिरने के बाद जोरदार धमाका होता है और इसमें आग लग जाती है.
मुंबई के रिहायशी इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, राहगीर समेत पांच की मौत
प्लेन क्रैश का अंदेशा होने पर महिला पायलट मारिया ने सूझबूझ से काम लेते हुए जहाज को अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत के खाली जगह पर गिराया. जिसकी वजह से बड़ी जिव हानि टल गई थी. जिस समय इमारत में प्लेन गिरा, तभी इमारत के अंदर काम करने वाले सभी कर्मचारी लंच के लिए बाहर गए हुए थे.
इस हादसे में जिस राहगीर की मौत हुई अंदेशा लगाया जा रहा है की वो इसी इमारत में काम करता था, क्योंकि उसके पास से एक मेज़रमेंट टेप मिला है.
No comments:
Post a Comment