Saturday, 30 June 2018

पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए CRPF का महिला कमांडो दस्ता तैयार


READ MORE

कश्मीर में पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए स्पेशल कमांडो दस्ता तैयार किया गया है. महिला कमांडो का ये दस्ता कश्मीर में सुरक्षा बल के लिए परेशानी खड़े करने वाले पत्थरबाजों से निपटेगा. कश्मीर में पत्थरबाजी में शामिल लड़कियां सुरक्षा बल के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई हैं. आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षा बल को इनसे भी निपटना पड़ता है. लेकिन अब इनकी खैर नहीं, कश्मीर में पत्थरबाजी से निपटने के लिए सीआरपीएफ की खास फोर्स ‘सुपर 500′ मैदान में उतर गई हैं.‘सुपर 500’ महिला कमाडों का वो खास दस्ता है, जिसे विशेष रूप से पत्थरबाजों से निपटने के लिए तैयार किया गया है. एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग के दौरान इस दस्ते में शामिल हर महिला कमांडो को पत्थरबाजी पर लगाम लगाने के लिए बारीक से बारीक तरकीबें सिखाई गई हैं.



घाटी में पत्थरबाजों से मुकाबला आसान नहीं होता. चारों तरफ से बरसते पत्थरों को बीच सुरक्षा बल की सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि उन्हें खुद को भी बचाना होता है और पत्थर बरसाते लोगों को भी. इसके लिए भी महिला कमांडो के इस खास दस्ते ‘सुपर 500’ ने खास तैयारी की है.महिला कमांडो की इस टीम में शामिल हर कमांडो को पॉली कार्बोनेट से बनी शील्ड और लाठी दी गई है, जो इन्हें बरसते पत्थरों के बीच सुरक्षा देंगे. पत्थरबाजों से बचते हुए उनपर कैसे काबू किया जाए? इसके लिए टीम में शामिल हर कमांडो को पूरी तरह से तैयार किया गया है. ट्रेनिंग के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि इनके ऑपरेशन के दौरान पत्थरबाजों को भी नुकसान न हो और फोर्स को भी.



‘सुपर 500’ में शामिल हर महिला कमांडो को तीन स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है. ट्रेनिंग के दौरान सबसे पहले ये सिखाया गया कि पत्थरबाजी के बीच कैसे अपने आपको सुरक्षित रखा जाए, जिससे किसी तरह की चोट न लगे. इसके बाद इन्हें सिखाया गया कि पत्थर बरसा रही भीड़ पर काबू पाने के लिए क्या किया जाए. लेकिन फिर भी आतंकियों की ढाल बने पत्थरबाज अगर काबू में नहीं आते तो आखिरी में इन्हें ताकत के इस्तेमाल का तरीका सिखाया गया. इसके लिए महिला कमांडो को लाठी सेक्शन, गैस सेक्शन और आर्म सेक्शन की ट्रेनिंग दी गई.



सुपर 500 कमांडो दस्ते को सिर्फ पत्थरबाजों से ही निपटने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है बल्कि कॉम्बिंग ऑपरेशन, एनकाउंटर और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी इन्हें खास तौर पर तैयार किया गया है. मौका पड़ने पर महिला कमांडो के इस दस्ते की बहादुर बेटियां आतंकवादियों को भी मार गिराने में सक्षम हैं.


किसी घर में छिपे आतंकी को कैसे ढेर करना है, या फिर जंगलों में जान बचाकर भागते आतंकियो को कैसे मार गिराना है, इसके लिए हर महिला कमांडो को निशानेबाजी की भी ट्रेनिंग दी गई है. ये देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा ही है, जिसकी वजह से बारिश भी इन बहादुर बेटियों को हौसले को थामने में नाकाम रही.


आतंकी हाफिज की साजिश पर वार


पाकिस्तान में बैठा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद भारत की जमीन पर आतंक फैलाने के लिए नई-नई साजिशें रचता है. लेकिन हमारे जवान मुस्तैदी से आतंकियों को ढेर कर हाफिज के हर मंसूबे पर पानी फेर देते हैं. अब अपने आतंकियों को बचाने के लिए आतंक के आका ने पत्थरबाजों का सहारा लिया है. पत्थरबाजों को सुरक्षा बल के सामने कर वो आतंकियों की जान बचाने की कोशिश में लगा है. लेकिन उसे करारा जवाब देने के लिए अब नारी शक्ति तैयार है जो सुरक्षा बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न सिर्फ पत्थरबाजों से निपटेगी बल्कि आतंकियों का भी सफाया करेगी.


ये भी पढ़ें-


गौरी लंकेश मर्डर केस: संदिग्ध की डायरी से खुलासा- 50 शूटर्स के निशाने पर थे 36 लोग


मंदसौर रेप केस: राहुल गांधी बोले- बच्चियों की हिफाजत के लिए एकजुट हो देश


 

No comments:

Post a Comment