Friday, 29 June 2018

पंजाब: ड्रग्‍स की लत लगाकर महिलाओं का यौन शोषण, तीन पुलिसकर्मियों पर आरोप


READ MORE

पंजाब में ड्रग्‍स की समस्‍या का एक नया ही रूप देखने को मिला है. दो महिलाओं ने पंजाब पुलिस के तीन कर्मचारियों पर ड्रग्‍स की लत लगाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. जालंधर की रहने वाली एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक थानाधिकारी और उसके मुंशी ने उसे ड्रग्‍स का आदी बना दिया और फिर उसका यौन शोषण किया. उसने घटना के सबूत के रूप में अपनी तस्‍वीरें भी दिखाई.पीड़िता ने बताया कि 2005 में जब वह 10वीं में पढ़ती थी तो वह अपने परिवार के किसी मामले के संबंध में स्‍थानीय थाने गई थी. यहां वह आरोपी पुलिसकर्मी इंदरजीत सिंह से मिली. आरोपी ने उसके साथ अंतरंग रिश्‍ते बनाए और उसे ड्रग्‍स देना शुरू कर दिया. इसके चलते उसे ड्रग्‍स की लत लग गई.


पीड़िता ने बताया कि आरोपी इंदरजीत सिंह ने उससे शादी कर ली, लेकिन बाद में उसने अपने साथी पुलिस अधिकारी बलवीर सिंह के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया. बलवीर सिंह जालंधर में तैनात था. इंदरजीत भी ड्रग्‍स का आदी था. उसने उसकी भाभी के अलावा कई महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए.


एक अन्‍य महिला ने भी इंदरजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उसने कहा कि आरोपी ने शादी के वादे के जरिए उसका यौन शोषण किया और उसे चिट्टा का आदी बना दिया. वह खुद मुंह से ड्रग्‍स लेता था जबकि उसे इंजेक्‍शन से देता था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इंदरजीत ने उसे एसएचओ बलवीर सिंह और कांस्‍टेबल वरिंदरजीत सिंह के साथ सोने को मजबूर किया. वह अपने दोनों साथियों को घर लेकर आया और कहा कि उसके साथी खुश होकर जाने चाहिए. जब उसने मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया गया.पीड़िता ने पुलिस कमिश्‍नर को इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी पीड़ित महिलाओं को ड्रग्‍स की लत लगा देते हैं और फिर उन्‍हें पुलिस अधिकारियों को सप्‍लाई करते हैं.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/moodies-report-on-indian-economy-453313.html

No comments:

Post a Comment