READ MORE
((तनमॉय चक्रबर्ती))त्रिपुरा में बच्चा चुराने के शक में भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. जहीर खान की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि गुलज़ार और खुर्शिद खान हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. ये तीनों उत्तर प्रदेश से हैं.
पिछले एक साल में फेक न्यूज़ के चलते देश भर में ये 24 वीं हत्या है. व्हाट्सएप के जरिए देश में इन दिनों बड़े पैमाने पर फेक न्यूज़ फैल रहा है. पिछले पांच दिनों में, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बच्चा चोरी के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई और साथ ही कई लोगों को मारा भी गया है.
त्रिपुरा में मंगलवार की रात 11 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई. चौथी क्लास में पढ़ने वाले पुरना बिस्वास का शव उसके घर के पास पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर इलाके में मिली. इसके बाद पूरे इलाके में ये अफवाह फैल गई कि कोई बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है जो हत्या कर शरीर से कोई अंग निकाल लेता है.हालांकि पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ये पता चला है कि उस बच्चे के शरीर से कोई अंग नहीं निकाला गया था. जबकि स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लड़के की किडनी निकाल ली गई थी.
त्रिपुरा पुलिस ने हत्या की निंदा की लेकिन कहा कि ये पूरी तरह बकवास बातें हैं कि इलाके में कोई बच्चा चोर गैंग सक्रिय नहीं है जो किडनी की चोरी करता है.
डीजीपी अखिल कुमार शुक्ला ने लोगों से अपील की कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और साथ ही समाज में आतंक फैलाने के लिए फेक न्यूज़ का प्रचार-प्रसार न करें. डीजीपी ने ये भी चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आपको बदा दें कि बुधवार को स्थानीय मीडिया में दावा किया गया था कि लड़के के शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसकी किडनी गायब थी.
त्रिपुरा में माता-पिता बच्चा चोर गैंग से डरे हुए हैं. पिछले कुछ दिनों में गिरोह में शामिल होने के संदेह से कम से कम नौ लोगों को भीड़ ने मारा है.
ये भी पढ़ें:
अमेरिका के आगे झुका भारत, ईरान से तेल खरीदने में करेगा कमी- रिपोर्ट
शुजात बुखारी मर्डर: हत्या की साजिश पाक में रची गई और अंजाम लश्कर ने दिया- पुलिस
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/cricket/ipl-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-sunrisers-hyderabad-kkr-vs-srh-t20-match-1383278.html
No comments:
Post a Comment