Tuesday, 26 June 2018

'GST के दायरे में आए पेट्रोलियम उत्पाद, बस तारीखों की घोषणा बाकी'


READ MORE

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि पेट्रोलियम उत्पाद अब जीएसटी के दायरे में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने जीएसटी के क्रियान्वयन को रोककर रखा था जिसके चलते राज्यों का यूपीए से भरोसा उठ गया. सुशील मोदी का यह ट्वीट ऐसे वक्त में आया है जब देशभर से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठ रही है.सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘पी चिदंबरम फेल हो गए लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी संशोधन बिल में शामिल करने में अरुण जेटली सफल हुए हैं.’


इसके बाद उन्होंने लिखा कि पेट्रोलियम उत्पाद अब जीएसटी में शामिल हो चुके हैं और अब जीएसटी काउंसिल की तरफ से इन उत्पादों पर जीएसटी लागू होने की तारीख का ऐलान करना बाकी है.




इससे पहले मोदी ने जीएसटी लागू नहीं कर पाने को लेकर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट किया कि राज्यों को कॉम्पेसेशन देने से बचने के लिए चिदंबरम (पूर्व वित्त मंत्री) ने जीएसटी के क्रियान्वयन को टाल दिया.




बता दें कि अब तक पेट्रोलियम उत्पाद जीएसटी के दायरे में नहीं आते हैं. इन उत्पादों पर सभी राज्य अपने अलग-अलग टैक्स लगाते हैं जिसके चलते उपभोक्ताओं को इन उत्पादों पर काफी शुल्क चुकाना पड़ता है. पिछले महीने कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद इन उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग तेज हो गई थी.


ये भी पढ़ें:


PM मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा खतरा, मंत्री-अधिकारी भी नहीं आ सकेंगे करीब


झारखंड के लातेहार में बड़ा नक्सली हमलाः पुलिस के 6 जवान शहीद, 5 घायल


 


No comments:

Post a Comment