Saturday, 30 June 2018

बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं: कर्नाटक मंत्री


READ MORE

कर्नाटक के नगर पालिका और स्थानीय निकाय मंत्री रमेश जर्किहोली ने शनिवार को कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में है. एक दिन पहले कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीए येदियुरप्पा ने दावा किया था कि कांग्रेस और जद (एस) के कई नेता भगवा पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं, जिसके बाद मंत्री ने यह टिप्पणी की.जर्किहोली ने कहा, ‘भाजपा नेता हमारे संपर्क में है… वे हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं.’ बेलगावी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आला कमान उन्हें शामिल करने पर निर्णय करेगा. जर्किहोली ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा रखने वाले भाजपा नेताओं की संख्या नहीं बताई.


सत्ताधारी गठबंधन के कुछ सदस्यों में नाराजगी के बीच, येदियुरप्पा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि कांग्रेस और जद (एस) के कई नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है.


कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर लगाए हुए हैं. पिछले महीने कांग्रेस-जेडीएस की एकता के चलते उन्हें सीएम पद की शपथ लेने के 56 घंटे के अंदर इस्तीफा देना पड़ा था.इधर, कर्नाटक के पूर्व सिद्धारमैया की नाराजगी की खबरें भी सामने आई हैं. इसके बाद मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सुलह करने के लिए शुक्रवार रात पहल की. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सरकार में सिद्धारमैया बड़ी भूमिका निभाएंगे. कुमारस्वामी के ट्वीट के जवाब में सिद्धारमैया ने अपनी नाराजगी से जुड़ी सभी खबरों को अफवाह करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार स्थिर है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/aalia-bhatt-advice-to-newcomers-on-casting-couch-1389329.html

No comments:

Post a Comment