READ MORE
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पूर्वोत्तर के सात राज्यों की 11 लोकसभा सीटों के प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य मकसद था अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करना.बीजेपी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि शाह ने अरूणाचल प्रदेश , त्रिपुरा , मेघालय , मिजोरम , नगालैंड , सिक्किम और मणिपुर की लोकसभा प्रभारियों के साथ मणिपुर में अलग अलग बैठकें की. मणिपुर पहुंचने से पहले शाह दो दिन तक पश्चिम बंगाल में थे. अमित शाह रविवार को ओड़िशा पहुंचेंगे.
In pictures: Lok Sabha Toli meetings of Manipur, Meghalaya and Sikkim, today in Imphal. pic.twitter.com/fYJz2wUCg2
— Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2018
अनिल बलूनी ने शाह की देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के दौरे को मोदी सरकार की ‘ पूर्व की ओर देखो ’ नीति का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर इन क्षेत्रों के विकास पर अपनी सरकार द्वारा जोर देने की बात की है क्योंकि भारत के कुछ क्षेत्रों का विकास नहीं हुआ तो देश मजबूत नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए शाह वहां का अक्सर दौरा करते हैं.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की नज़रें इन दिनों पूर्वोत्तर के इलाकों पर टिकी हैं. लोकसभा चुनाव में यहां पर जीत बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें:
JDS-कांग्रेस के बागी विधायकों को BSY के ऑफर के बाद कुमारस्वामी-सिद्धारमैया ने मिलाया हाथ!
मनु भाकर के चयन से नाराज हीना सिद्धू से नहीं मिले NRAI प्रमुख, बोला- कल आना
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/aalia-bhatt-advice-to-newcomers-on-casting-couch-1389329.html
No comments:
Post a Comment