Tuesday, 26 June 2018

NEWS BLOG: अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात


READ MORE

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से आज सुबह कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ. जम्मू के भगवती नगर स्थित बेस कैंप से बीवीआर सुब्रमण्यम (मुख्य सचिव), बीबी व्यास (राज्यपाल सलाहकार) और विजय कुमार (राज्यपाल सलाहकार) ने जत्थे को झंडा दिखाकर रवाना किया. बता दें कि अभी तक देशभर से करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं में साधु भी शामिल हैं. यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के दो बेस कैंपों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ. तीर्थयात्री अगले दिन पैदल ही 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे. 40 दिनों तक चलने वाली यात्रा 26 अगस्त को खत्म होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है. सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 1.96 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है. इस बार अमरनाथ जाने वाले वाहनों में रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग का इस्तेमाल किया जाएगा और सीआरपीएफ का मोटरसाइकिल दस्ता भी सक्रिय रहेगा.


अधिकारियों ने बताया कि बेस कैंपों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस साल सरकार ने अमरनाथ यात्रियों के प्रत्येक वाहन की निगरानी रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग से करने का निर्णय किया है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों द्वारा लिए गए प्रीपेड मोबाइल नम्बरों की वैधता भी सात दिन से बढ़ाकर 10 दिन कर दी गई है. तीर्थयात्रा के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ और सेना से करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. पिछले वर्ष कुल 2.60 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा में दर्शन किए थे. वर्तमान रास्ते की क्षमता और तीर्थयात्रा क्षेत्र में उपलब्ध अन्य आधारभूत ढांचे को ध्यान में रखते हुए श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने प्रतिदिन 7500 तीर्थयात्रियों को प्रत्येक रास्ते पर इजाजत देने का निर्णय किया है.


देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ…


Article source: http://www.bhaskar.com/article/GUJ-killing-to-blue-bull-permission-in-gujarat-but-not-any-case-5345770-PHO.html

No comments:

Post a Comment