READ MORE
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा प्रस्तावित है लेकिन उन्होंने इसके लिए आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय को आवेदन नहीं सौंपा है. हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाए थे कि राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा को सरकार मंजूरी नहीं दे रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से कैलाश यात्रा के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है.कांग्रेस अध्यक्ष ने यात्रा की औपचारिक घोषणा तो कर दी थी लेकिन आवेदन नहीं किया था. बता दें इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि वह कर्नाटक चुनावों के बाद मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से दस-पंद्रह दिन की छुट्टी भी मांगी थी.
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से हर साल जून से सितंबर के बीच इस यात्रा का आयोजन होता है. तीर्थ यात्री जिस कैलाश पर्वत का दर्शन करने जाते हैं, वो तिब्बत में हैं. जहां चीनी प्रशासन की अनुमति के बिना जाना संभव नहीं है. उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होने वाली यात्रा में लगभग 24 दिन जबकि नाथुला दर्रे से होने वाली यात्रा में 21 दिन का वक्त लगता है.
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2 रूट के जरिए होती है. एक रूट उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा है जबकि दूसरा रूट सिक्किम का नाथुला दर्रा. बीते साल 2017 में नाथुला दर्रे बंद था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नाथुला दर्रे के खुले होने की जानकारी दी.यह भी पढ़ें-
कैलाश मानसरोवर यात्रा: आसान नहीं शिव भक्तों की डगर
अमेरिका के आगे झुका भारत, ईरान से तेल खरीदने में करेगा कमी- रिपोर्ट
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/cricket/ipl-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-sunrisers-hyderabad-kkr-vs-srh-t20-match-1383278.html
No comments:
Post a Comment