READ MORE
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे जहां पार्टी को पिछले महीने हुए ग्रामाीण चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के मुकाबले काफी लाभ मिला था. भाजपा का दावा है कि राज्य में ग्रामीण चुनावों से पहले और बाद में उसके तीन समर्थक पुरुलिया में मारे गए.शाह राज्य के दो दिन के दौरे पर बुधवार को कोलकाता पहुंचे.
पार्टी सूत्रों ने कहा कि जिस मंच से शाह रैली को संबोधित करेंगे, उसका नाम ‘शहीद जगन्नाथ तुदू, त्रिलोचन महतो, दुलाल कुमार स्मरण मंच ’ रखा गया है.
भाजपा के पुरुलिया जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने कहा, ‘हमें तीन लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है.’वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पुरुलिया जिला अध्यक्ष शांतिराम महतो ने कहा कि भाजपा की आक्रामकता को रोकने के लिए इसी जगह पर रविवार को उनकी पार्टी की रैली होगी जिसे राज्य के तीन मंत्री संबोधित करेंगे.
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को दो दिन के पश्चिम बंगाल यात्रा पर कोलकाता पहुंचे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/HOffKZb_R3c/story01.htm
No comments:
Post a Comment