READ MORE
यूनाइटेड स्टेट्स में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात से कुछ घंटों पहले ही अमेरिका ने भारत और अन्य देशों को ईरान से तेल आयात बंद करने की हिदायत दी थी. इस मुलाकात में अमेरिकी अधिकारी की बात को दोहराते हुए निक्की हेली ने पीएम मोदी से कहा कि भारत को ईरान के तेल पर निर्भरता को कम करना होगा.हालांकि इस मुलाकात में हेली ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के लिए कॉरिडोर के तौर पर अमेरिका भारत को चाबहार पोर्ट का इस्तेमाल करने से नहीं रोकेगा. बता दें कि अफगानिस्तान तक पहुंच के लिए भारत ईरान में चाबहार पोर्ट का निर्माण कर रहा है. इस पोर्ट के निर्माण से भारत-अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर निर्भरता कम होगी और कई मिलियन डॉलर के व्यापार के रास्ते खुलेंगे.
इसके अलावा हेली और प्रधानमंत्री के बीच विभिन्न क्षेत्रों में खासकर आतंकवाद से लड़ने की दिशा में भारत-अमेरिका के आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-अमेरिका के मजबूत साझेदारी से वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है.
US Ambassador to a UN Nikki Haley met PM Modi discussed ways to raise India-US team-work including on counter-terrorism in multilateral fora.They voiced certainty that clever India-US partnership will continue to be an critical cause for tellurian assent prosperity. pic.twitter.com/K0IdhCQ3tq
— ANI (@ANI) June 27, 2018
अमेरिका ने भारत, चीन समेत अन्य देशों से कहा है कि उन्हें 4 नवंबर तक ईरान से क्रूड ऑयल का आयात बंद करना होगा. इस अधिकारी ने बैन के खिलाफ जाने पर भारत को प्रतिबंध की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय और चीनी कंपनियों पर वैसे ही प्रतिबंध लगाए जाएंगे जैसे अन्य देशों की कंपनियों पर लगाए जाते हैं.
अमेरिका स्टेट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने यह स्वीकार किया कि ईरान की फंडिंग रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन अपने सहयोगी देशों पर दबाव बना रहा है. पिछले महीने अमेरिका ने खुद को ईरान न्यूक्लियर डील से अलग कर लिया था. ईरान पर कुछ प्रतिबंध 6 अगस्त से लागू हो जाएंगे वहीं ऑयल सेक्टर से जुड़े प्रतिबंध 4 नवंबर से लागू होंगे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/XUYmxC4-C-s/story01.htm
No comments:
Post a Comment