READ MORE
दिल्ली पुलिस ने एमसीडी के असिस्टेंट इंजीनियर के बेटे को अगवा करने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इंजीनियर के ड्राइवर सहित चार लोगों को पकड़ा है. इस अपहरण का सूत्रधार 12वीं कक्षा पास एक छात्र सचिन है. पुलिस ने बताया कि उसने अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने और छात्रनेता बनने की चाहत में यह साजिश रची. आरोपियों ने 1.80 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.पुलिस ने बताया कि एमसीडी के असिस्टेंट इंजीनियर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फिरौती के फोन आ रहे हैं. यह फोन कॉल्स कनाडा और अमेरिका के नंबर से आ रहे थे. इसके बाद डीसीपी साउथ रोमिल बानिया की टीम ने नंबरों की पड़ताल शुरू की. इसमें सामने आया कि फोन कॉल्स इंटरनेट के जरिए की जा रहे हैं. फोन VOIP के जरिए किए जा रहे थे जिन्हें ट्रेस कर पाना बेहद मुश्किल होता है. आरोपी लगातार फिरौती के लिए कॉल कर रहे थे.
इस पर पुलिस ने प्लान बनाया और असिस्टेंट इंजीनियर को पैसों के लिए हां कहने को कहा. आरोपियों ने इंजीनियर को पैसे लेकर तय जगह आने को कहा. पुलिस भी इंजीनियर के साथ गई और आरोपियों को पकड़ लिया. इसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस घटना का मास्टमाइंड 12वीं कक्षा पास सचिन है. सचिन ने ही यह प्लान बनाया था. उसने असिस्टेंट इंजीनियर के ड्राइवर को भी इसमें शामिल किया. ड्राइवर ही सचिन को इंजीनियर के घर के सब राज बता रहा था.
पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपी हर बार फिरौती के लिए एक नई ऐप्लीकेशन और ईमेल आईडी का उपयोग कर रहे थे. जितनी बार भी कॉल किया गया हर बार एक फेक ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया. आरोपी सचिन ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने ज्यादा पैसा पाकर अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने और छात्रनेता बनने के लिए यह साजिश रची.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/RbRofYLPRTw/story01.htm
No comments:
Post a Comment