READ MORE
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 26 द्वीपों के विकास के कामों में प्रगति की समीक्षा की. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीति आयोग ने महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्रीन एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट, मछली पालन को प्रोत्साहन, पर्यटन आधारित परियोजनाओं समेत समग्र विकास से जुड़ी चीज़ों पर प्रेजेनटेशन दिया.प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक़, अंडमान निकोबार में कामों की समीक्षा करते हुए मोदी ने पर्यटन के क्षेत्र में विकास की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने द्वीपों में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जो सौर ऊर्जा पर आधारित हो.
प्रधानमंत्री को अंडमान निकोबार में विदेशियों की यात्रा के संबंध में प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट की जरूरत के बारे में गृह मंत्रालय के निर्णय से भी अवगत कराया गया. इन द्वीपों का दक्षिण पूर्व एशिया के साथ सम्पर्क के बारे में चर्चा की गई.
समीक्षा के दौरान लक्ष्यद्वीप में विकास कार्यो का भी जायजा लिया गया. मोदी को टूना मछली को बढ़ावा देने के बारे में उठाये गए कदमों से भी अवगत कराया गया. अंडमान निकोबार और लक्ष्यद्वीप में महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के विकास के बारे में भी चर्चा की गई.इस बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अंडमान निकोबार और लक्ष्यद्वीप के उप राज्यपाल, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें:
JDS-कांग्रेस के बागी विधायकों को BSY के ऑफर के बाद कुमारस्वामी-सिद्धारमैया ने मिलाया हाथ!
पीछा, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें: दिल्ली की महिलाएं रोजाना सफर में झेलती हैं ऐसी यातनाएं
No comments:
Post a Comment