Friday, 29 June 2018

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम छेड़ेगी AAP


READ MORE

अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अभियान की शुरुआत करने वाली है. आम आदमी पार्टी अपनी इस मांग को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है, जिससे उसे आम लोगों का भी साथ मिल सके.‘दिल्ली मांगे अपना हक’ अभियान चलाएगी आप सरकार
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी 1 जुलाई को प्रदेश सम्मेलन का आयोजन करने वाली है. इसके साथ ही 3 जुलाई से ‘दिल्ली मांगे अपना हक’ अभियान भी शुरू किया जाएगा.


‘चुनी हुई सरकार को मिले उसका अधिकार’दिल्ली सरकार का कहना है कि देश के दूसरे राज्य में चुनी हुई सरकार को विकास के लिए सभी अधिकार मिलते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को आधा ही अधिकार हासिल है. इसलिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब तक पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलता तब तक दिल्ली का विकास अधूरा है. केजरीवाल सरकार का कहना है कि ‘दिन-रात काम करने के बाद भी राज्य के विकास के कामों में केंद्र सरकार अड़चनें पैदा करती रहती है, इसलिए पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना बेहद जरूरी है.’


बीजेपी-कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप
लोकसभा चुनाव नजदीक आता देख आम आदमी पार्टी भी सक्रिय होती नजर आ रही है और पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे को तूल देती दिख रही है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी और कांग्रेस ने हमेशा ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा तो किया, लेकिन कभी इसे लेकर गंभीरता से कदम नहीं उठाया. दिल्ली सरकार का कहना है कि चुनावों के समय में ये पार्टियां पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद मुकर जाता है. आम आदमी पार्टी अपने वादे को पूरा करेगी और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.


जनता के बीच जाकर लड़ी जाएगी लड़ाई
आम आदमी पार्टी अब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को महाअभियान में बदलने की तैयारी में है. पार्टी इसे लेकर 3 जुलाई से ‘दिल्ली मांगे अपना हक’ नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत आप कार्यकर्ता 3 से 25 जुलाई के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी लेकर 10 लाख घरों तक जाएंगे. इस दौरान लोगों को पूर्ण राज्य के अधिकार और उसके फायदों के बारे में बताया जाएगा और लोगों के हस्ताक्षर करवा कर उस चिट्ठी को प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा, ताकि पूर्व राज्य बनाने की मांग को आगे बढ़ाया जा सके.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-14398190.html

No comments:

Post a Comment