READ MORE
कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ‘अनफॉलो ट्रोल्स चैलेंज’ शुरू किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें सबसे पहले टैग किया. इसमें कहा गया कि पीएम मोदी सोशल मीडिया पर गाली, धमकी देने और प्रताड़ित करने वाले लोगों को अनफॉलो करें.कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेरा ने पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को नॉमिनेट किया.
खेरा ने ट्वीट किया, ‘इस सोशल मीडिया दिवस पर सभी यूजर्स प्रण लें कि वह वर्चुअल वर्ल्ड को साफ-सुथरा और गाली मुक्त रखेंगे. गाली देने वाले ट्रोल्स को अनफॉलो करने के लिए दो लोगों को नॉमिनेट करते हुए इसकी शुरुआत करें. मैं नरेंद्र मोदी और पीयूष गोयल को नॉमिनेट करती हूं.’
This #SocialMediaDay lets all Social Media Users take a pledge to keep the virtual world clean abuse free!
Start by nominating 2 people to unfollow abusive trolls.I nominate @narendramodi ji @PiyushGoyal ji to unfollow their abusive trolls.#UnfollowTrollsChallenge
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) June 30, 2018
कांग्रेस के टि्वटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘ऑनलाइन ट्रोल्स से परेशान होकर कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की महिलाओं (और कुछ पुरुषों) ने इस सोशल मीडिया दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामूहिक अर्जी के रूप में एक वीडियो पोस्ट किया है.’
Tired of online trolls, the women (and a few men) of the Congress social media team have put together a video making a collective plea to the Prime Minister @narendramodi this Social Media Day. Do watch 😀 #PrimeMinisterUnfollowTrolls pic.twitter.com/w7P7DPOIIN
— Congress (@INCIndia) June 30, 2018
इस वीडियो में कुछ महिलाएं विदेशी बैंड द बीटल्स के गाने ‘लेट इट बी’ का अपना वर्जन गा रही हैं. वे पीएम मोदी से वास्तविक प्रधानमंत्री बनने और ट्रोल्स को अनफॉलो करने की अपील करती दिख रही हैं.
बता दें कि 30 जून को सोशल मीडिया दिवस मनाया जाता है. एक विदेशी मनोरंजन कंपनी ने इसकी शुरुआत की थी.
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/noida/including-medical-student-5-thieves-arrested-by-noida-police-1002338.html
No comments:
Post a Comment