Wednesday, 27 June 2018

आंतकवाद से लड़ने के लिए ये जरूरी है कि रक्षा बल 'साइबर स्पेस' का इस्तेमाल करे- थलसेना प्रमुख


READ MORE

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अगर आतंकवाद को खत्म करना है तो रक्षा बलों को साइबर स्पेस का फायदा उठाना होगा. थलसेना प्रमुख के मुताबिक आतंकवादी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं.जनरल रावत ने दिल्ली में साइबर सुरक्षा पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर जगत न केवल परंपरागत युद्ध में अहम है बल्कि ये छद्म युद्ध में भी उतना ही प्रासंगिक है. रावत ने कहा , ‘‘ हमें दुश्मन के इंतजामों को पंगु बनाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करनी होगी. आज सीमा पार से हमारे खिलाफ सक्रिय आतंकवादी टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल करते हैं.वे साइबर जगत का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं. अगर हम उनसे आगे नहीं रहे तो हम आतंकवाद की समस्या को खत्म करने में कभी कामयाब नहीं होंगे. ’’


उन्होंने यह भी कहा कि चीन साइबर जगत में अपनी क्षमताएं तेजी से बढ़ा रहा है. सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीफ ऑफ स्टाफ कमिटी के अध्यक्ष के समेकित रक्षा कार्मिक समूह के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि रक्षा रणनीति में बदलाव करने और साइबर खतरे से जुड़ी रणनीति को इसमें शामिल करने की जरूरत है.


दुआ ने कहा , ‘‘आतंकवादी संगठन अब ऑनलाइन दुष्प्रचार करने लगे हैं. ’’ जुलाई 2016 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में बढ़ी अशांति का उदाहरण देते हुए दुआ ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी बुरहान (22) सोशल मीडिया की पैदाइश था.ये भी पढ़ें:


US प्रतिबंध की धमकी के बीच PM मोदी से मिलीं निक्की हेली, ईरान से तेल आयात पर हुई बात


9 विदेशी शाखाओं को बंद करेगा SBI, जानिए क्या है वजह


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/HOffKZb_R3c/story01.htm

No comments:

Post a Comment