READ MORE
दक्षिणी दिल्ली में कॉलोनियों और पार्किंग स्थलों के निर्माण के लिए पेड़ों की कटान रोकने के लिए सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट(सीपीडबल्यू) और नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने नई रणनीति पर काम करने का फैसला किया है. दोनों संस्थान अब नए सिरे से 7 जीपीआरए कॉलोनियों के निर्माण के लिए डिजाइनिंग करेंगे.केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रलाय के सचिव डी एस मिश्र ने समाचार एजेंसी को दिए गए बयान में कहा है कि एनबीसीसी और सीपीडबल्यू पेड़ों को काटने से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. अगर संभव हुआ तो पेड़ों तकनीकी मदद से रिप्लांट किया जाएगा. नागरिकों से पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे.
NBCC/CPWD will redo and redesign skeleton for a redevelopment of a 7 GPRA colonies to equivocate felling/cutting of trees. They will try to save each tree, wherever probable a trees will be re-located and re-planted: DS Mishra, Secretary, Union Urban Affairs Ministry pic.twitter.com/RQYD4U7qdt
— ANI (@ANI) June 28, 2018
उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों में भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियां एक लाख से ज्यादा पेड़ आरोपित करेंगी. दिल्ली विकास प्राधिकरण की दस लाख पेड़ रोपित करने की योजना है. सीपीडब्लूडी 50,000 पेड़ और डीएमआरसी द्वारा 20,000 पेड़ लगाए जाएंगे.
बता दें दिल्ली में पेड़ काटने को लेकर चल रहे विवादों के बीच अब एनबीसीसी और अन्य के खिलाफ कोर्ट की अवमानना याचिका दाखिल की गई है. अवमानना याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट की ओर से पेड़ों को काटने पर लगे अंतरिम प्रतिबंध के बावजूद पेड़ों को काटा जा रहा है. बता दें कि दिल्ली में पेड़ काटने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 4 जुलाई तक पेड़ न काटने के आदेश्ा दिए हैं.
नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि दिल्ली में हमने अपने कॉन्ट्रैक्टर्स को आदेश दिया है कि पेड़ों की कटान न की जाए. अगर कोई पेड़ काटता हुआ पाया जाता है तो सारी जिम्मेदारी उसकी होगी. दक्षिणी दिल्ली में कुछ जगहों पर पेड़ों की कटाई के मामले सामने आए थेे. बता दें एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 4 जुलाई तक पेड़ न काटने के आदेश्ा दिए हैं.
यह भी पढ़ें-
मुंबई चार्टर्ड प्लेन क्रैश मामले में DGCA को पत्र लिखेगी यूपी सरकार
मुंबई के रिहायशी इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, राहगीर समेत पांच की मौत
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/pm-modi-ramzan-487691.html
No comments:
Post a Comment