
READ MORE
दिल्ली की सियासत में इन दिनों “पोस्टर वॉर” छिड़ गई है. पोस्टर वॉर के जरिए इन दिनों निशाने पर हैं दिल्ली की सत्ता में काबिज अरविंद केजरीवाल. चाहे अरविंद केजरीवाल के LG ऑफिस में धरने की बात हो या फिर दिल्ली में पेड़ों की कटाई का मामला, बीजेपी ने हर बार पोस्टर से निशाना साधा है. और अब केजरीवाल के बेंगलुरु से वापस दिल्ली आने पर भी बीजेपी ने पोस्टर जारी कर तंज कसा है.आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु में अपना इलाज करा रहे थे और शनिवार की शाम वो दिल्ली वापस आ रहे हैं. उनके दिल्ली वापस आने पर बीजेपी ने उनके स्वागत में तमाम जगहों पर पोस्टर लगाए हैं. इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लुटेरे के तौर पर दिखाया गया है.

केजरीवाल का पोस्टर
पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को टीपू सुल्तान का उत्तराधिकारी, जलील-ए-इलाही, सोफा ए शहंशाह, धरने के बादशाह और उस्ताद ए नौटंकी की उपाधि दी गई है. पोस्टर पर लिखा गया है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ नौटंकी करते हैं.आपको बता दें कि ये पोस्टर बीजेपी अकाली विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा की ओर से लगाए गए हैं. इससे पहले भी BJP ने केजरीवाल पर पोस्टर जारी करते हुए उन्हें पेड़ों का कातिल बताया था.
बीजेपी अकाली विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि ये पोस्टर इसलिए जारी किया गया है क्योंकि केजरीवाल दिल्ली के लिए काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल सोफे पर पड़े रहते हैं और दिल्ली की विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं देते ऐसे में सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ दिल्ली को लूटने का काम कर रहे हैं. अभी तक उसने कोई वादा पूरा नहीं किया है.”
इतना ही नहीं मनजिंदर सिंह सिरसा ने ये भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पैसे का उपयोग अपने निजी कामों के लिए करते हैं. उन्होंने कहा, ”जब मन भर जाता है वो बाहर भाग जाते हैं उसके बाद फिर लूटने के लिए दिल्ली वापस आ जाते हैं.”
आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास को कई साल पीछे धकेल दिया है. उन्होंने कहा, ”आज दिल्ली की जनता बिजली पानी और राशन के लिए परेशान हो रही है लेकिन दिल्ली के CM साहब सोफे पर बैठ कर आराम फरमाते हैं या फिर बेंगलुरु में जाकर अपना इलाज कराते हैं. एक बार फिर बेंगलुरु से दिल्ली की जनता को लूटने के लिए आ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल काम न करने का बहाना बनाते हैं और हर दिन एक नई नौटंकी को अंजाम देते हैं.”
ये भी पढ़ें:
स्पेशल कोर्ट ने विजय माल्या को भेजा नोटिस, 27 अगस्त को होना होगा पेश
केरल में नन का आरोप- बिशप ने चार साल तक किया यौन उत्पीड़न
No comments:
Post a Comment