Friday, 29 June 2018

सोशल मीडिया के दोस्‍तों ने किया गैंगरेप, 3 महीने तक बॉयफ्रेंड ने वीडियो के जरिए किया ब्‍लैकमेल


READ MORE

गुजरात के अहमदाबाद में युवती से चलती कार में गैंगरेप के बाद उसे ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवती के दोस्‍त बने थे. आरोप है कि उन्‍होंने मार्च में बलात्‍कार किया और इसके बाद से वे युवती को ब्‍लैकमेल कर रहे थे. आरोपियों में से एक युवती का बॉयफ्रेंड भी बताया जा रहा है और इनमें एक लड़की भी शामिल है. सैटेलाइट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. ‘अभयम’ हेल्पलाइन के अनुसार युवती का बॉयफ्रेंड ही उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांग था.पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च में शहर के पॉश इलाके नेहरू नगर के पास कार में आए चार युवकों ने युवती का अपहरण किया. इसके बाद नशीला इंजेक्शन देकर दो युवकों ने उसके साथ कार में ही रेप किया. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया. बाद में आरोपियों ने वीडियो के जरिए युवती से 50 हजार रुपये मांगे.


आरोप है कि अब तक करीब तीन बार युवती को ब्लैकमेल कर छेड़छाड़ व उसका शोषण किया गया. युवती ने हैल्पलाइन ‘अभयम्’ की मदद से ईसनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले को जांच के लिए सेटेलाइट थाने में भेज दिया गया. सैटेलाइट पुलिस ने वृषभ, यामिनी, गौरव सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वृषभ और गौरव दोनों फरार बताये जा रहे हैं.


सूत्रों का कहना है कि आरोपी युवती के सोशल मीडिया फ्रेंड्स होने की बात सामने आ रही है. आरोपियों ने युवती के बॉयफ्रेंड व बहन को जान से मारने की धमकी भी दी. इसके अलावा उसका मोबाइल फोन और पर्स भी ले लिया. कुछ दिनों के बाद वृषभ नाम के युवक ने युवती को उसके सोशल अकाउंट के जरिए अश्लील फोटो भेजे और 50 हजार रुपये मांगे.तीन दिन पहले 26 जून को आरोपियों ने युवती की फिर से क्लिपिंग बनाई. इस दौरान उन्‍होंने उस पर स्‍प्रे छिड़का और छेड़छाड़ की. बताया जा रहा है कि इस बार युवती के बॉयफ्रेंड गौरव के कहने पर छेड़खानी की गई और वीडियो बनाया गया.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/moodies-report-on-indian-economy-453313.html

No comments:

Post a Comment