READ MORE
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बताए समय से पहले ही दिल्ली सहित देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के कई राज्यों में पहुंच गया है. मॉनसून की बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बेहद राहत पहुंचाई है.दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार दोपहर में हुई बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. राजधानी में शुक्रवार तड़के हुई बारिश के बाद पारा गिरकर औसत तापमान से चार डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया.
सफदरजंग ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी. इसके अलावा शाम 5.30 बजे और देर शाम तक भी बारिश दर्ज की गई. इस वर्ष मॉनसून तय समय से तीन दिन पहले 28 जून को केरल पहुंचा.
ये भी पढ़ें: जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी मिल सकेगी बारिश से संबंधित भविष्यवाणीमौसम विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा, यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मॉनसून पहुंच जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली में मॉनसून सामान्यत: 29 जून को पहुंचता है जबकि पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर में यह सबसे आखिर में 15 जुलाई को पहुंचता है.
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है.’’
मैसम विभाग के मुताबिक , ‘‘ दक्षिण पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर , गुजरात , राजस्थान और पूरे देश में अगले दो-तीन दिनों में पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है.’’ जम्मू कश्मीर में मॉनसून एक सप्ताह पहले ही पहुंच गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/kzm5ptkEF94/story01.htm
No comments:
Post a Comment