READ MORE
कांग्रेस ने झारखंड में नक्सली हमले में छह जवानों की मौत पर दुख जताते हुए मोदी सरकार पर जवानों और देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सेना को समुचित बजट मुहैया नहीं कराया जा रहा है और यह सरकार जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही है.उन्होंने कहा, ‘नक्सली हमले में जगुआर फोर्स से छह जवान शहीद हो गए हैं. हम सभी इस पर शोकाकुल हैं. हम सरकार से सवाल करना चाहते हैं कि क्या देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में है? क्या सरकार जवानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है?’
उन्होंने कहा कि संसदीय समिति की रिपोर्ट में हथियारों की कमी की बात सामने आई है और सरकार सेना के बजट में लगातार कटौती कर रही है.
प्रियंका ने दावा किया, ‘रक्षा क्षेत्र के लिए मेक इन इंडिया के तहत 25 परियोजनाओं की घोषणा की गई लेकिन ये शुरू नहीं हो सकीं. मेक इन इंडिया पूरी तरह फ्लॉप रहा है.’उन्होंने आरोप लगाया, ‘सेना के बजट में कटौती कर विश्वासघात किया जा रहा है. देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है. प्रधानमंत्री इस विषय पर चुप क्यों हैं?’
उन्होंने आरोप लगाया कि सैनिकों को लेकर इस सरकार में साफ नीति और साफ नीयत की कमी है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/XUYmxC4-C-s/story01.htm
No comments:
Post a Comment