READ MORE
2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो ने एक बार फिर देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. एक तरफ जहां सरकार ने एक तीर से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले सभी विपक्षी पार्टियों को चारों खाने चित कर दिया, वहीं दूसरी तरफ सर्जिकल स्ट्राइक के जिन्न को निकालकर 2019 के चुनाव के लिए मुद्दा गरम कर दिया.वीडियो देखते ही कांग्रेस ने सबसे पहली समझदारी यह दिखाई कि सुबह 9 बजे ही रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपने उन नेताओ को भी पार्टी लाइन दे दी, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के समय अपने बयान से पार्टी को यूपी चुनाव सहित कई मोर्चों पर नुकसान पहुंचाया.
किन नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया था विवादित बयान?
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताया था तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी तो साथ में सबूत भी मांग लिए. यूपीए शासनकाल में वित्तमंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे.राहुल ने किया था ‘खून की दलाली’ शब्द का प्रयोग
सर्जिकल स्ट्राइक के विवाद से कांग्रेस अध्यक्ष (तब उपाध्यक्ष) राहुल गांधी भी नहीं बच पाए. पूरे यूपी में किसान यात्रा कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी ने अपने भाषण में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए ‘खून की दलाली’ शब्द का प्रयोग किया. बीजेपी ने इसकी निंदा की और यूपी चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक सहित विपक्षी पार्टियों के बयान को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया. जिसका नतीजा यह हुआ की यूपी चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई .
बीजेपी को फायदा नहीं पहुंचाना चाहती कांग्रेस
सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. कांग्रेस अब सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे को बीजेपी के वोट पाने का माध्यम नहीं बनने देना चाहती है. यही कारण है की रणदीप सुरजेवाला ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने देश के शहीदों के बलिदान का अपमान किया है, उनकी शहादत का लज्जाजनक इस्तेमाल किया, यूपीए कार्यकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है. बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक की वीरगाथा पर वोट हथियाने की शर्मनाक कोशिश कर रही है.
हालांकि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर आतंकियों का हौसला मजबूत कर रही है. बीजेपी नेता ने कहा कि वर्तमान में किसी राज्य में चुनाव नहीं है ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर राजनीति करना गलत है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/kzm5ptkEF94/story01.htm
No comments:
Post a Comment