READ MORE
केरल में एक नन ने पंजाब के जालंधर स्थित डायोसीस कैथलिक चर्च के बिशप के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. नन का आरोप है कि बिशप ने 2014 के बाद से उसका 14 बार यौन उत्पीड़न किया.महिला का यह भी आरोप है कि साइरो-मालाबार कैथलिक चर्च से बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ शिकायत की गई तो चर्च ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की.
इस बीच, बिशप ने नन के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उसका तबादला करने की वजह से ही वह बदला ले रही हैं. जिला पुलिस प्रमुख ने पुलिस उपाधीक्षक को दोनों शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए है.
उधर कोट्टायम जिला पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया है कि उसका 14 बार यौन यौन उत्पीड़न किया गया है. उन्होंने बताया कि नन ने कहा है कि 2014 में जिले के कुरावलंगद क्षेत्र में एक अनाथालय के नजदीक एक गेस्ट हाउस में पहली बार उससे यौन शोषण किया गया.यह नन पंजाब में डायोसीस कैथलिक चर्च के तहत चलने वाले एक संस्थान में काम करती थीं. इस संस्थान के मुखिया 54 वर्षीय बिशप फ्रैंको मुलक्कल ही है. नन से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, उसने केरल के तत्कालीन चर्च प्रमुख कार्डिनल मार जॉर्ज अलेनचेरी से इसकी शिकायत की थी, लेकिन चर्च की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जाने पर उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.
उधर बिशप मुलक्कल ने भी कोट्टयम पुलिस में नन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह नन का तबादला दूसरे संस्थान में कर रहे थे, लेकिन उन्होंने यह आदेश मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की, तो नन अब बदला लेने के मकसद से उन्हें झूठे आरोपों में फंसा रही है.
बिशप मुलक्कल का यह भी आरोप है कि तबादले का आदेश वापस नहीं लेने पर नन के परिवार वालों ने भी उन्हें रेप के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी थी.
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/madhya-pradesh/bhopal/fight-within-congress-for-leader-of-opposition-1507074.html
No comments:
Post a Comment